सड़क के बीच खड़ा मिला तेंदुआ, कार चालक के उड़े होश
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के बाउथ गांव से आगरा जिले की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे उस समय दहशत फैल गई, जब एक कार सवार बीच सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक सामने तेंदुआ देखकर कार चालक घबरा गया और अपनी कार पीछे मोड़कर सुरक्षित दूरी पर ले गया। बीबामऊ निवासी प्रशांत अपनी कार से आगरा जिले की बाह की तरफ से घर लौट रहे थे। बाउथ गांव से आगे साइकिल ट्रैक से पहले सड़क के बीचों-बीच तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। तेंदुए को सामने देखकर उनकी धड़कनें तेज हो गईं और किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने तुरंत कार पीछे मोड़ ली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आबादी में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत और बढ़ी कुछ देर बाद तेंदुआ सड़क छोड़कर आसपास के क्षेत्र की ओर चला गया। इसके बाद प्रशांत अपने घर पहुंचे और बाउथ गांव में मौजूद लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.