मेरठ, मार्च 23 -- खटकाना पुल से न्यू मीनाक्षीपुरम तक टूटी पड़ी सड़क के निर्माण को लेकर व्यापारी एवं लोग कैंप कार्यालय पर महापौर से मिले। बताया कि न्यू मीनाक्षपुरम से खटकाना पुल तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से उखड़ी पड़ी है। जिसके चलते सड़क पर दिनभर धूल का गुब्बार उड़ता रहता है। वाहन सवार गड्ढ़ों में फंसकर घायल हो रहे हैं। व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर आयुक्त से लेकर सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खटकाना पुल पर नाले की पुलिया के निर्माण की वजह से सड़क पर जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने व्यापारियों की समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर एसपी राणा, मनीष राणा, राजसिंह, भवर सिंह यादव, सुभाष शर्मा, महेंद्र, देवेंद्र, सूरज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...