अररिया, अप्रैल 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा हत्ता चौक से पूरब फोजिया मार्केट के निकट से बाजार जाने वाली सड़क जर्जर रहने व चौड़ाई कम रहने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़ी गाडियों का परिचालन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय बिजेन्द्र झा, अरुण मालाकार, आलोक झा, नवी हसन, मनीष मिश्र आदि ने बताया कि यह सड़क महत्वूपर्ण सड़कों में से एक है। इस होकर सैकड़ों लोग प्रतिदिन ब्लॉक, थाना, अस्पताल सहित मार्केट आते-जाते हैं। जगह-जगह सड़क में बने गड्ढे के कारण आये दिन ई रिक्शा व बाइक दुर्घटना का शिकार हो रहा है। यही नहीं सड़क की चौड़ाई कम रहने के कारण दो वाहनों को साइड लेने में भी काफी दिक्कत होती है। लोगों ने डीएम से सड़क के पक्कीकरण और चोड़ाई बढ़ाने की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.