मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर गड्ढे और जलजमाव आम हो गया है, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं पूरे जिले में जलाश्य किनारे की सड़क को खुला छोड़ दिया गया है। सरकारी व गैर सरकारी जलाश्य की घेराबंदी नहीं की है। इन कारणों से वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त निर्देश जारी किया है। नगर निकाय और सभी संबंधित को इसको लेकर 48 घंटे के भीतर गड्ढों की मरम्मत और खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। राज्य परिवहन आयुक्त-सह-प्रभारी पदाधिकारी, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद आरिफ अहसन ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि सड़कों पर गड्ढों, खुले नालों औ...