सोनभद्र, दिसम्बर 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर संचालित होटल ढाबा संचालकों केसाथ बैठक की। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। सीओ रणधीर कुमार मिश्र ने सभी ढाबा, होटल संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान पर पार्किंग व्यवस्था के लिए एक जिम्मेदार कर्मचारी की अनिवार्य तैनाती करेंगे। वे सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को तत्काल हटवाकर निर्धारित पार्किंग स्थल में सुरक्षित रूप से खड़ा कराएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी दशा में सड़क के किनारे वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। यदि किसी ढाबा या होटल के सामने अथवा उसके आसपास सड़क किनारे वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.