आजमगढ़, मार्च 16 -- फूलपुर। क्षेत्र के जगदीशपुर इंटर कालेज के पास रविवार की रात लगभग दो बजे सड़क के किनारे घायल मिले 50 वर्षीया अज्ञात दिव्यांग अधेड़ को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस रात में गश्त कर रही थी। इस दौरान सड़क किनारे एक घायलावस्था में अधेड़ मिला था। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को फूलपुर सीएचसी में पहुंचाया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। वह पैर से दिव्यांग था, उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.