आजमगढ़, मार्च 31 -- सरायमीर, आजमगढ़। स्थानीय कस्बा के पूनापोखर से लेकर मुख्य मार्ग स्थित डगरा मोड़ तक सड़क के किनारे रेलवे की भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सरायमीर कस्बा के पुलिस बूथ के पीछे रेलवे की खाली भूमि पर पूनापोखर सहित अन्य जगहों पर लोग छप्पर डालकर कर कब्जा कर लिए है। रेलवे विभाग भी मौन साधे हुए है। इतना ही नहीं रेलवे फाटक के दोनों तरफ ठेले, खुमचे वाले आड़े तिरछे खड़े किये रहते हैं। जिससे रेलवे फाटक के दोनों तरफ अक्सर लंबा जाम में लोग कई घंटे तक फंसे रहते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.