सड़क की हालत जर्जर होगा धरना-प्रदर्शन
समस्तीपुर, मई 31 -- ताजपुर । ताजपुर में मोतीपुर सब्जी मंडी एनएच 28 से योगियामठ जानेवाली सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में है। सड़क में जहां तहां बड़े बड़े गड्ढे बने हैं। कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं जलजमाव का शिकार है। जर्जरता के कारण राहगीरों एवं वाहनों को मार्ग बदलकर चलना पड़ता है। कई बार स्थानीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो सका। प्रशासन के इस नाकारात्मक रवैया से परेशान ग्रामीणों ने भाकपा माले के साथ बैठक कर सोमवार को सड़क पर धरना-प्रदर्शन-सभा करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को भाकपा माले सक्रिय समर्थन किया है। आवागमन की सुविधा से वंचित नाराज ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कई बार विभाग एवं जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर दिलाया गया। इसके बाद भी कोई सुधि नहीं ली जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.