सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
समस्तीपुर, जून 10 -- बिथान, । बिथान बाजार से ठठेरवा तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क पर आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर स्थानीय व्यापार और बाजार की गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने अब निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को बिथान बाजार के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई.शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.