भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटेल नगर में सड़क की पटरी पर कचरा डंप होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ेदान का इंतजाम न होने से ग्रामीण मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा को फेंक रहे हैं। फैली गदंगी से उठ रहा दुर्गंध लोगों की दिक्कत बढ़ा दे रहा है।स्थानीय लोगों की माने तो पटेल नगर जोरई ग्राम सभा में आता है। स्वच्छता अभियान के तहत बस्ती में कूड़ेदान लगवा दिया जाए तो लोग कचरा को उसे में फेंकेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नतीजा घरों से निकला कूड़ा-कचरा को लोग मनमाने ढंग से फेंक दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- एमआरएफ केंद्र बनने के बाद भी खुले में गिराया जा रहा कूड़ा सड़क की पटरी के पास गंदगी डंप होने से उठने वाला दुर्गंध दुकानदारों की भी दिक्कत बढ़ा दे रहा है। एक घंटे जमकर बरसात हो जाए तो यहीं गंदगी बरसात के पानी...