सड़क की पटरी पर कूड़ा डंप होने से परेशानी
भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटेल नगर के पास सड़क की पटरी पर कूड़ा डंप होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। नहर के पास भी कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। नहर मार्ग पर जोरई गांव के पास भी मनमाने ढंग से कचरा फेंका जा रहा है। डंप कचरे से उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर चलना पड़ रहा है। कूड़ा-कचरा में चारा तलाशने आने वाले मवेशी पन्नी खाकर बीमार पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर डंप किया जाए तो काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.