मऊ, जून 28 -- मऊ, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के भीटी बाजार में शनिवार की देर शाम शहर कोतवाल परमेंद्र सिंह ने सड़क पर अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों को सख्त हिदायत दी गई, वहीं शराब की दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर शराब पीने वालों को मौके से हटाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल प्रभारी परमेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ भीटी बाजार में गश्त पर थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए और फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए बने हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति इन पर कब्जा कर आवाजाही में बाधा उत्पन्न न करे...