भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा कुसौली में सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने वैकिक मंत्रोच्चार के बीच किए। क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर विधायक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि 70 करोड़ बीस लाख की लागत से भदोही-दुर्गागंज व गोपीगंज मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य होगा। मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य होने पर क्षेत्रीय जनता को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। भदोही, जौनपुर व प्रयागराज की दूरी लोग कम समय में तय कर पाएंगे। क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुविधा का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। यह एक सड़क ही नहीं, बल्कि विकास मार्ग है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.