मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। पालिका के द्वारा सरवट चौक से कांवड मार्ग पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं मौके पर पहुंच कर काम को रूकवा दिया। उक्त लोगों ने ठेकेदार और पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। नगर पालिका के द्वारा सरवट चौक से कांवड मार्ग पर करीब 54 लाख से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की रात्रि में कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य सहीं नहीं हो रहा है। गुणवत्ता भी काफी खराब है। सड़क निर्माण में कम माला डाला जा रहा है। सामग्री भी निम्न कोटी की प्रयोग की जा रही है। मौके पर पहुंचे ठेकेदार का भी लोगों ने विरोध किया और घेराव किया। हालाकि ठेकेदार के द्वारा लोगों को बताया गया है कि सड़...