सड़क किनारे हाथियों ने डाला डेरा, लोगों में डर का माहौल
किशनगंज, मई 17 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में पिछले करीब ढाई महीने से डेरा जमाए हाथियों का झुंड रविवार की शाम एक बार फिर से आबादी के करीब पहुंच गया है। रविवार शाम को हाथियों के सड़क किनारे घंटों तक जमे रहने से सीमा सुरक्षा सड़क सहित कई ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही एकबार फिर से प्रभावित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुंड अपने जगह पर बने हुए हैं। जिस कारण धनतोला के आसपास लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग हाथियों के भय से वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यही नहीं झुंड के कुछ हाथियों ने शनिवार देर रात पांचगाछी के राजेंद्र गिरी के एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
हाथियों का डेरा फिलहाल हाथियों की झुंड इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर हाई स्कूल धनतोला और मिडिल स्कूल के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.