सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक
गिरडीह, मई 14 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। बीते आठ मई को गिरिडीह जिला के डुमरी में भीषण सड़क हादसा को देखते हुए प्रशासन गंभीर है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त ने सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत सड़क किनारे लगनेवाले हाट बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा गया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी बाजार समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान चिरकी हटिया व नारायणपुर मोड़ हटिया का भौतिक निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे हाट बाजार रोक लगाने का निर्देश दिया गया। बाजार को सड़क से दूर शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.