कौशाम्बी, मार्च 31 -- सड़क सुरक्षा और हाईवे पर बढ़ती अव्यवस्था को लेकर सैनी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना सैनी परिसर में क्षेत्र के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, धर्म कांटा व अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों व मैनेजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अलावा टीआई दिनेश परिहार, सीसी टीम प्रभारी अखिलेश कुमार व एनएचएआई की टीम भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। सभी संचालकों को इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.