मिर्जापुर, मार्च 19 -- पटेहरा। सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिले युवक के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के सिर और शरीर पर मामूली चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। संतनगर के पथरौर गांव निवासी मुकेश सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप था कि युवक के सिर में गंभीर चोट और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। जख्मी युवक का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। बुधवार को अस्पताल से युवक घर लौटा। पुलिस ने बुधवार को मुकेश का पटेहरा पीएचसी में मेडिकल कराया। रिपोर्ट चौकाने वाली आई। युवक के सिर और शरीर पर मामूली चोट की पुष्टि हुई है। उधर, घटना के दूसरे दिन घायल के चाचा आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के बहाने पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। डांट फ...