सड़क किनारे लगे जब्त ट्रक, हादसे की आशंका
समस्तीपुर, जून 15 -- रोसड़ा। रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग एसएच-55 पर डाकबंगला चौक के पास सड़क किनारे लगे थाने द्वारा जब्त वाहन हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। यहां रोसड़ा थाना द्वारा पकड़े गए बड़े वाहन समेत कई ट्रेक्टर व पिकअप सालों भर सड़क किनारे खड़े रहते है, जबकि परिवहन विभाग के सचिव द्वारा जिलों के डीटीटो, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई को पत्र जारी कर अलग-अलग हाईवे को चिन्हित कर वाहनों का फोटोग्राफ, लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। बता दें डाकबंगला चौक के समीप सुधा डेयरी के पास सड़क किनारे एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ जब्त वाहन लगाया गया है। लोगों की मानें तो यहां कई बार हुए सड़क हादसे में गयी जान के पीछे भी इन वाहनों का लगाया जाना है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार में कोई वाहन सामने से आ रही वाहन से उक्त स्थल पर साइड लेना चाहे तो सड़क किनारे खड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.