सड़क किनारे रखे ईंट से टकराई बाइक, युवक गंभीर
मऊ, जून 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित गांधी आश्रम के पास अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मधुबन थाना अंतर्गत रोपनपुर हिसामपुर निवासी 40 वर्षीय जावेद बाईक पर सवार होकर मऊ की ओर से मझवारा की तरफ आ रहा था। बाइक सवार स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर गांधी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.