अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार सुबह सड़क किनारे एक गोवंश का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी। इसे लेकर करणी सेना व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आक्रोश जताया। गोकशी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें शांत कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात आईटीआई रोड पर पुलिस के पास से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे गोवंश को पड़ा देखा। मौके पर भीड़ जुट गई। देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। सूचना पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गर्दन काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग की। कुछ ही देर में सीओ द्वितीय धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर बन्नादेवी राजीव कुमार पहुंच गए। ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.