बाराबंकी, मार्च 5 -- जैदपुर। थाना व कस्बा जैदपुर में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक विक्षिप्त था। कस्बा जैदपुर के सिनेमा हाल के पास स्थित कब्रिस्तान के पास सड़क के किनारे गुुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त बेचू (58) पुत्र सुकई निवासी ग्राम मांदूपुर थाना कोठी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कई सालों से कस्बे में मांग कर खाता था। वह मानसिक विक्षिप्त था। कस्बा चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक मानसिक विक्षिप्त था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.