सोनभद्र, अप्रैल 15 -- डाला। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर अल्ट्राटेक सीमेंट ट्रक पार्किंग के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक अधेड़ महिला बेसुध हाल में मिली। महिला को डाला पुलिस ने एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया एक महिला के बेसुध होने की जानकारी बुधवार की शाम पांच बजे मिली थी, उसे एम्बुलेंस से भेज दिया गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...