सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़, एक्सीडेंट से मौत की संभावना
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। याकूतगंज कस्बे से 400 मीटर आगे सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा पाया गया। एक्सीडेंट से मौत होने की संभावना है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने आस पास लोगों को जानकारी दी है। कस्बा याकूतगंज से जहानगंज रोड पर याकूतगंज से 400 मीटर आगे एक 50 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। इस पर पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस की टीम रविवार की रात मौके पर पहुंची। जिंदा समझकर उसे एंबुलेंस से कमालगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के शव को फतेहगढ़ शव कक्ष में रखवा दिया गया है। घटना को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने आस पास के लोगों को जानकारी दी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि घटना एक्सीडेंट से हुयी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.