सड़क किनारे पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार
दरभंगा, जून 3 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के पाराडीह स्थित राज ढाबा के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार से आ रही कार साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकराते हुए पास की झाड़ी में पलट गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। उन लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि कार दरभंगा की ओर से केवटी की ओर आ रही थी और क्षेत्र के चपरिया गांव जाना था। यह भी पढ़ें- चक्का ब्लास्ट होने से कार पेड़ से टकराई, पांच गंभीर इसी क्रम में उक्त स्थल पर घटना घटी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.