कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरिकिशनपुर गांव के पास राम गंगा नहर रोड किनारे नाले में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव से पहचान का कोई अभिलेख आदि बरामद नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो सकी। इसपर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरिकिशनपुर गांव के रहने वाले निर्मल सिंह के रामगंगा नहर रोड किनारे स्थित खेत के पास से निकले नाले में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव के कल्लू यादव ने शव मिलने की सूचना शिवली पुलिस को दी। इसके बाद भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नाले से शव को निकलवाने के बाद छानबीन की। तलाशी में उ...