पीलीभीत, फरवरी 26 -- पूरनपुर/कलीनगर। सड़क किनारे बोरी में नवजात बच्ची मिलने से खलबली मच गई। राहगीर ने रोने की आवाज सुनकर नवजात को बाहर निकाला। एक महिला ने नवजात को पालन पोषण करने के लिए ले लिया। नवजात को सड़क किनारे फेंकने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी इस बारे में जानकारियां लीं। बुधवार को थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव करेलिया के पास दयालपुर जाने वाली सड़क के पास अज्ञात व्यक्ति एक नवजात को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर फेंक गया। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसके पैर ठिठक गए। उसने पास जाकर देखा तो रोने की आवाज बोरी से आ रही थी। राहगीर ने बोरी खोली तो उसमें नवजात को देखकर उसके होश उड़ गए। सड़क किनारे नवजात के पड़े मिलने की सूचना पर महिलाओं सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.