औरैया, मई 7 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मुख्य बाजार क्षेत्र में नालों से निकाला गया कूड़ा तीन दिन तक सड़क किनारे पड़ा रहने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई कर कूड़ा सड़क किनारे डाल दिया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उसे उठाया नहीं गया। भीषण गर्मी और तेज धूप में सड़क किनारे पड़े सड़े-गले कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने बाजार क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया, ज...