नैनीताल, फरवरी 12 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा शिप्रा नदी की ओर लटक गया, हालांकि वाहन नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अमरिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी सितारगंज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से अल्मोड़ा जा रहे थे। पाडली के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.