संभल, अप्रैल 3 -- शहर के मोहल्ला सराय स्थित हल्लू सराय में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरी चरण सिंह पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर रुक गए, जिससे कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। इसके साथ ही लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल ने बताया कि आग से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते लोगों की सतर्कता और सूझबूझ ने हालात को बिगड़ने से बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...