हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- सरीला। चिकासी थानाक्षेत्र के राठ-उरई मार्ग पर ग्राम सिकरौधा मोड़ के पास सोमवार रात सड़क किनारे घायलावस्था में मिले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि सोमवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क किनारे घायल पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोहांड भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार अहिरवार उर्फ कल्लू निवासी ग्राम अतरा थाना चिकासी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, राजकुमार बिना बताए घर से निकल गया था। परिवार का कहना है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने पिता विरंची अहिरवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ...