मऊ, फरवरी 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत घोसी-मझवारा मार्ग पर मझवारा क्षेत्र के सिकरौर के समीप सोमवार की शाम करीब छह बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। एसयूवी में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्राम सभा लखनी मुबारकपुर के मौजा ताहिरपुर निवासी विकास यादव की दादी का सोमवार की सुबह निधन हो गया था। दाह संस्कार में शामिल होने के लिए विकास यादव अपने चार दोस्तों अजय यादव, मनीष गुप्ता, सुनील यादव और गुड्डू के साथ एसयूवी में सवार होकर दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर गए थे। दाह संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.