लातेहार, मई 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार-रेलवे कॉलोनी सड़क किनारे मुर्गा के पंख और खराब मांस आदि फेंकने से काफी बदबू आ रही है। इससे लोगो मे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगो को बदबू के कारण उस रास्ते रेलवे कॉलोनी और बाजार आना- जाना मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि कई ऐसे मुर्गा दुकान दार हैं ,जो मुर्गा काटने के बाद उसका पंख आदि लाकर सड़क किनारे फेंक देते हैं। वहीं सड़क किनारे झाड़ी में अन्य लोगो द्वारा भी गंदगी लाकर फेंका जाता है,लेकिन इसे रोकने वाला कोई नही है। आरपीएफ के द्वारा गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी का जो पूर्व में बोर्ड लगा हुआ था,उसका असर वैसे लोगो पर पड़ता नही दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...