हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे स्वासा मोड़ के पास सड़क किनारे बाइक के पास खड़े अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जब इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीलीजार गांव निवासी 48 वर्षीय रामकुमार शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल मोराकांदर गांव गया था। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे साले लखन के साथ वापस गांव लौट रहा था। बाइक लखन चला रहा था। तभी स्वासा मोड़ के पास सोनी पेट्रोल पंप के करीब बाइक खड़ी करके लखन लघुशंका को चला गया। रामकुमार बाइक के पास खड़ा हो गया। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।ट्रक की टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.