सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, सवार की मौत
चंदौली, जून 20 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के धरांव गांव के समीप धानापुर चहनियां मार्ग पर बीते शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक बाइक सवार घुस गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
घटना का विवरण सakalडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमरा गांव निवासी 54 वर्षीय नंदू राय बाइक पर सवार होकर बीते शुक्रवार की देर शाम धानापुर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही धानापुर थाना खेत्र के धरांव गांव के समीप पहुंचा कि सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.