बगहा, मई 16 -- बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर में सड़क किनारे खड़ी एक कार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक ने पटखौली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कौशलनगर वार्ड संख्या-7 निवासी नथा कुमार सहनी ने बताया कि उनकी हुंडई कंपनी की कार को वे 15 मई की रात करीब 12:30 बजे सड़क किनारे खड़ी कर घर गए थे।इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगा दी। घटना में वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही कुछ दूर पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक टेम्पो में भी आग लगा दी जिससे टेंपो आंशिक रूप से जल गया। यह दोनों घटनाएं नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि आग लगने की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ...