अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के हाजीपुर चौहट्टा के पास सोमवार की रात बाइक सवार तीन दोस्तअनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार में घुस गए। तीनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल नींवरी निवासी शाहिद एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार को वह अपने दोस्त परवेज व आदिल के साथ फैक्ट्री से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में हाजीपुर चौहट्टा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोग तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.