सड़क किनारे खड़ी कार को अनुबंधित बस ने मारी टक्कर
महोबा, जुलाई 24 -- महोबा, संवाददाता। तेज गति से जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार वृद्धा सहित दो को मामूली चोटें आने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना डायल 112 को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल की। शुक्रवार को महोबा डिपो की अनुबंधित बस महोबा से राठ जा रही थी। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में सूपा तिराहा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में बस ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार सड़क किनारे कार खड़ी कर दुकान में मिठाई लेने लगा तभी महोबा की ओर से आ रही बस वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके का लाभ उठाकर बस चालक भाग गया। कार सवार कुलपहाड़ निवासी अखिलेश पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.