फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगे कूड़े के ढेर न सिर्फ स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित बीपीटीपी चौक, सेक्टर-17, ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ीपुल और बदरपुर बॉर्डर के पास जगह-जगह कचरे के अंबार और उसमें जुटे आवारा पशु किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर कई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्मार्ट सिटी में हर दिन लगभग 900 से 1000 टन कूड़ा निकलता है। ईको ग्रीन कंपनी के अनुबंध खत्म होने के बाद से शहर में कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिसके कारण सड़कों और खाली स्थानों पर कचरे के ढेर लग रहे हैं और प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। साथ ही शहर के प्रवेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.