सड़क किनारे कूड़ा जलाने पर संबंधित के विरुद्ध होगी एफआईआर
मऊ, जून 25 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। कूड़ा निस्तारण एवं अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण केवल निर्धारित स्थलों पर किया जाए। किसी भी स्थिति में सड़कों के किनारे कूड़ा न जलाया जाए। कूड़ा जलाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर प्रतिबंध की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को बड़े प्रतिष्ठानों एवं थोक व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले माह की समीक्षा में प्रगति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.