सड़क किनारे की भूमि को दिखाकर दूसरे गाटे का करा दिया बैनामा, चार पर केस
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे के बैरिहवा मोहल्ले में भूमि के बैनामे में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को सड़क किनारे स्थित भूमि दिखाई गई और उसी के आधार पर रकम भी ले ली गई, लेकिन बैनामे के दस्तावेज में दूसरे गाटे की भूमि दर्ज करा दी गई। पीड़िता के विरोध करने और भूमि पर कब्जा लेने पहुंचने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बैरिहवा निवासी शर्मिला पत्नी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में मौजा कुसौना कला स्थित गाटा संख्या 633 में 0.00955 हेक्टेयर भूमि खरीदने का सौदा कुसौना कला निवासी बबुन्नर उर्फ बाबू नंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.