किशनगंज, दिसम्बर 21 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता शुक्रवार की देर रात टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल सड़क के राज बांध के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान जुलफिकार ( 25), पिता नैयर आलम, साकिन पररिया वार्ड संख्या 11, थाना सिकटी, जिला अररिया के रूप में की गई है। युवक जुलफिकार के शरीर, चेहरा पर चोट व खून का निशान मिला है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना टेढ़ागाछ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध स्थिति में राज बांध के समीप सड़क किनारे मिली है। मौत के कारण के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.