सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
मधुबनी, जुलाई 9 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गांव स्थित सड़क किनारे के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में मिली। यह खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। मामले की सूचना पा कर मधवापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
मृत्यु का कारण थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने वाहन दुर्घटना के दौरान मौत होने की संभावना जतायी है। उन्होंने बताया कि मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बतायी जा सकती है। मृतक की पहचान बिहारी गोपालपट्टी निवासी रणजीत मुखिया के 46 वर्षीय बेटे प्रबोध मुखिया के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में दबी जुबान लोग कई तरह के चर्चे कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो हत्या का मामला भी बताया। हालांकि, फिलहाल घटना के किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.