हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को लोनिवि कार्यालय में बागजाला (गौलापार) की सड़कों की मरम्मत न होने पर रोष जताया। इस दौरान माले सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि 17 मार्च को दिए गए आश्वासन के बावजूद एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, जबकि बजट आवंटित हो चुका है। किसान महासभा के प्रतिनिधियों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर कहा कि यदि शीघ्र कार्य आरंभ नहीं किया गया तो आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी की उपाध्यक्ष विमला देवी, कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नयाल, हेमा आर्य, नंद किशोर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.