खगडि़या, अप्रैल 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर चौदह रहीमपुर बासा निवासी पूर्व वार्ड सदस्य जवाहर सिंह ने डीएम को आवेदन देकर अपने वार्ड में मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना के तहत बनी सड़क का फेवर ब्लॉक की ईंट निकाल कर बिक्री कर देने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसने अपने वार्ड सदस्य के कार्यकाल में नौ लाख रुपए की लागत से मिट्टी भर्राई कर फेवर ब्लॉक से सड़क का निर्माण किया था। अब इसी सड़क पर नया योजना चलाने के उद्देश्य से वर्तमान वार्ड सदस्य, पूर्व वार्ड सचिव मुखिया के मिलीभगत से फेवर ब्लॉक को निकाल कर बिक्री कर दी, जसकी जांच की मंाग की। यह भी पढ़ें- डीएम को आवेदन देकर जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...