भभुआ, मई 22 -- भगवानपुर। भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क से हाल ही में हटाए गए अतिक्रमणकारियों ने फिर से पथ व फुटपॉथ पर दुकानें सजानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुबारा दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अंचल प्रशासन ने भूमि की मापी कराकर चिन्हित कर वहां दुकान नहीं लगाने की बात दुकानदारों से कही थी। लेकिन, त्रिपाल और छतरी के नीचे दुकान लगने लगी है। यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त पानी टंकी को नहीं बदला गयापेयजल की समस्या टैंकर के पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण भगवानपुर। प्रखंड के रामगढ़ गांव में बिजली में खराबी आने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व मुखिया चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि हालांकि पीएचईडी द्वारा गांव में टैंकर से पानी भिजवाया जा रहा है। लेकिन, पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। बिजली की कमी के कारण न...