हरिद्वार, फरवरी 12 -- नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अंतर्गत सुभाषनगर वार्ड 9 में बैरियर से मेन मार्केट तक मुख्य सड़क, आंतरिक सड़क, बी-3 क्षेत्र में सड़क तथा पुलिया निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने गुरुवार को लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका परिषद शिवालिक नगर का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं बल्कि लोगों मको सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सुभाषनगर वार्ड में लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी से संबंधित समस्याएं सामने आ रही थीं। इस अवसर पर सभासद राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, अनिल राणा, कैलाश भंडारी, गौरव गूजर, अजय मलिक, वेदांत चौहान, देव विख्यात भाटी, रवि वर्मा, कुलवंत चड्डा, अंकुर यादव, रोहित, श्वेता सिंह, योगेश सैनी, ललित सैनी, सागर ठाकुर, विद्या यादव, रिंकू सिंह और विवेक आदि उपस्थित...