किशनगंज, जून 16 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता स्टेट हाइवे 99 अंतर्गत एलआरपी चौक से डाक बंगला तक लगभग तीन किलोमीटर डिभाइडर युक्त टु लेन सड़क सह नाला निर्माण कार्य मंथर गति से जारी रहने के बावत जल निकासी की समस्या और सड़क पर गंदा और बरसाती पानी जमने से जुड़े मामले में नगर पंचायत बहादुरगंज द्वारा संज्ञान लिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर कार्यपालक पदाधिकारी बहादुरगंज अमित कुमार द्वारा कार्यपालक अभियंता बीएसआरडीसीएल को पत्र जारी कर निर्माणाधीन सड़क सह नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया गया है। बताते चलें कि स्टेट हाइवे 99 अंतर्गत एल आरपी चौक से डाक बंगला तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी डिभाइडर युक्त सड़क सह नाला निर्माण कार्य मंथर गति से जारी रहने के मद्देनजर पुराना नाला क्षतिग्रस्त होकर बंद पड़े रहने के कारण बरसात में जल निकासी की विकट समस्या...