लातेहार, मार्च 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका- मंगरा सड़क निर्माण के नाम पर करीब दो महीने पहले उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। उखड़ -खाबड़ बनी सड़क पर रोज राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मनमाने ढंग से सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क उखाड़ने के कारण करीब तीन किलोमीटर दूर तक समूची पर मेटल बिखरा पड़ा हुआ है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने इस पर नाराजगी जताई है और कहा कि सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.