सड़क अतिक्रमण को हटाने को लेकर मापी कराई जा रही
छपरा, मई 24 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार में सड़क अतिक्रमण को हटाने को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा बाजार क्षेत्र की सड़क की मापी करायी जा रही है। मापी के दौरान कई दुकानों और मकानों को अतिक्रमण की जद में चिन्हित किया गया है।
मापी कार्य का असर रविवार को मापी कार्य का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमित जगह से अपनी दुकानों का सामान हटाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने टीन शेड, बांस-बल्ला और आगे बढ़ाकर बनाये गये अस्थायी ढांचे को हटाया। बाजार में दिनभर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जनता बाजार की मुख्य सड़क अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गयी थी। सड़क किनारे दुकानें बढ़ जाने से जाम की समस्या आम हो गयी थी। खासकर बाजार के व्यस्त समय में राहगीरों और वाहन चालकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.